खत्म नहीं हो रही परेशानी… हरियाणा में आज से फिर बदला मौसम; 15 जिलों में बारिश की चेतावनी

0

 हरियाणा में मानसून की विदाई नजदीक है। उसके साथ ही बुधवार से प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है। 19 सितंबर तक प्रदेश में वर्षा की संभावना है। बुधवार को 15 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

20 के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई होगी। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव होने की बात कही है।भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना है।

इसके चलते 15 जिलों में बुधवार को वर्षा हो सकती है। मानसून की सक्रियता कम होने के साथ ही अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इससे हवाओं में नमी होने के साथ ही वर्षा की संभावना बन रही है।

प्रदेश के उत्तर हरियाणा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बाकी हरियाणा में बादलवाई के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। उसके बाद मानसून की विदाई हो सकती है।

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक व झज्जर।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *