29 करोड़ का लेनदेन… BJP पार्षद के पति के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी; छानबीन जारी

ED Raid: दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New cm name announcement) मिलने वाला है। वहीं पर दूसरी तरफ 19 फरवरी को ही पूर्वी दिल्ली के घोंडा से भाजपा पार्षद प्रीति गुप्ता के पति और उद्योगपति नीरज गुप्ता के घर पर ईडी ने रेड डाली है।
नीरज गुप्ता (ED raids) के करीब आठ ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। घोंडा में नीरज गुप्ता के पांच मकान हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम में करीब 20 लोग हैं। सूत्रों का कहना है करीब 29 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला है। गुप्ता ने स्टूडियो सेटअप के लिए उपकरण खरीदे थे। रकम कहा से आई इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी।
हालांकि पार्षद प्रीति गुप्ता ने बयान देते हुए कहा कि उनके यहां कोई रेड नहीं हुई है। सबकुछ ठीक है। रेड होती तो अधिकारी उन्हें घर से बाहर भी नहीं आने देते।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now