यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे पुल पर ट्रेन की टक्कर से नहर में गिरीं दो सगी बहनें; एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर।

0

यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के पास रेलवे पुल पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शार्टकट के चक्कर में रेलवे पुल को पार करते समय दो सगी बहनें ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से दोनों बहनें पुल से पश्चिमी यमुना नहर में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक का पैर कट गया। जबकि बाकी हिस्सा नहर में जा गिरा

गोताखोर राजीव कुमार व उसकी टीम ने सर्चिंग करते हुए उस महिला का शव बरामद कर लिया लेकिन उसकी बहन का अभी तक पता नहीं लग सका है। मृतका की पहचान तीर्थनगर की टपरिया निवासी 26 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। उसकी बहन गीता का अभी पता नहीं लगा है।

तीर्थनगर की टपरिया निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव भायला कलां के रहने वाले हैं। यहां आरा मशीन पर कार्य करते हैं। उसकी पत्नी कविता व साली गीता रविवार को बाजार में गई हुई थी। दोपहर लगभग दो बजे वह बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी पत्नी का शव मिल गया है लेकिन गीता का अभी पता नहीं लगा है।

गीता की लगभग चार माह पहले ही शादी हुई है। गोताखोर राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने जब शव को निकाला तो उसके पैर का हिस्सा नहीं था। इस महिला का पैर कटकर ट्रेन की पटरियों के बीच फंस गया था। वह हिस्सा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर