इस राज्य ने दो दिनों के लिए बंद किए गए सभी स्कूल, सरकारी ऑफिस भी रहेंगे बंद

0

बीती रात देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। केंद्र सरकार ने इस कारण देश में राजकीय शोक घोषित किया। साथ ही यूपी समेत 3 राज्यों ने भी 7-7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। अब इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश ने भी राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही 2 दिनों के लिए राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रखने का भी आदेश जारी किया है।

राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में 27 और 28 दिसंबर को सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम और सभी एकेडमिक इस्टिट्यूशन बंद रहेंगे। आगे कहा कि ये दो दिन राज्य सरकार के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश माने जाएंगे। इस बीच शिमला नगर निगम ने 27 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘विंटर कार्निवल’ को आंशिक रूप से पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

नगर निकाय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ‘कार्निवल’ के दौरान तय सभी सांस्कृतिक गतिविधियां पोस्टपोन कर दी गई हैं, जबकि अन्य सभी निर्धारित कार्यक्रम 2 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में 7 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। शर्मा ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के सम्मान में असम सरकार 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक 7 दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी। इस दौरान राज्य के सभी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द रहेंगे।” जानकारी दे दें कि पूर्व प्रधानमंत्री 1991 से 2019 तक लगातार 5 बार असम से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *