आज पूरे हरियाणा में होगी बारिश, 6 जिलों में 3 घंटे का अलर्ट जबकि 21 जिलों में मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी।

0

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज यानी 8 जुलाई मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। अभी पानीपत शहर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 1.39 बजे तक 6 जिलों, पानीपत, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला में बारिश हो सकती है। यह अलर्ट पानीपत में शहर के अलावा समालखा, इसराना, बापौली के लिए जारी किया गया है। करनाल में शहर के अलावा घरौंडा, इंद्री, असंध और नीलोखेड़ी में बारिश हो सकती है। यमुनानगर में रादौर, जींद में सफीदों, कैथल में शहर के अलावा गुहला, अंबाला शहर और कुरुक्षेत्र के थानेसर, पेहोवा और शाहाबाद में बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज यमुनानगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 21 जिलों में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 11 जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक व हिसार में लगभग पूरे जिले में बारिश होगी। वहीं 11 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर