हरियाणा के 12 जिलों में आज होगी बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना; 31 से फिर से सक्रिय होगा मानसून

0

 प्रदेश में रविवार को वर्षा नहीं हुई। मौसम विज्ञानियों की तरफ से 16 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी। अब विज्ञानियों ने 28 जुलाई को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विज्ञानियों के अनुसार हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट होगी।

पिछले तीन दिन से वर्षा नहीं होने और धूप खिलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 जुलाई तक अब वर्षा होने की संभावना है। अभी तक प्रदेश में बेहतर वर्षा हो रही है। सामान्य से अधिक वर्षा होने से किसानों को लाभ भी हुआ है।

वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है।

इससे 28 जुलाई को रात से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में अरब सागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है, परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हलकी से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में आज येलो अलर्ट

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल व रेवाड़ी।

इन जिलों में वर्षा की संभावना

पंचकूला, अंबाला, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद हिसार, सिरसा व फतेहाबाद।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *