‘डरने की कोई बात नहीं…’, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना; यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया है। उसके पहले एलजी ने जम्मू आधार शिविर यात्री निवास में पूजा पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में जोश देखने को मिला, उन्होंने हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारे लगाकर अपनी खुशी जताई। साथ ही, यात्री यात्रा के इंतजाम देखकर भी काफी खुश नजर आए। पहलगाम हमले के बाद जो उनके मन में तरह का डर था, सिक्योरिटी के इंतजाम देखकर वह भी कम हो गया है।
श्रद्धालुओं में दिखा जोश
22 अप्रैल को हुए पहलगम आतंकी हमले के बाद से श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्रेशन कराए हैं। हालांकि, पहले जत्थे में आए श्रद्धालु सिक्योरिटी के इंतजाम देखकर काफी मुतमईन नजर आए। उन्हीं में से एक श्रद्धालु शालू ने ANI से बात करते हुए कहा कि ‘हम दिल्ली से आए हैं, बहुत खुशी है। साल भर तक लोग इसका इंतजार करते हैं। खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। डरने की कोई बात नहीं है। बहुत अच्छी सुरक्षा है।’
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार हुआ- LG
पहले जत्थे को रवाना करने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने व्यवस्थाओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘तीर्थयात्रियों के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर के निवासियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके पहले हुई यात्रा के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार हुआ है। गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग पहले 6 फीट चौड़े थे, लेकिन इस बार उनको भी 12 फीट तक चौड़ा कर दिया है। मार्ग पर पहले अंधेरा रहता था, अब ग्रिड कनेक्टिविटी दी गई है