चंडीगढ़ में एडवाइजर का पद समाप्त, एडवाइजर की जगह होंगे चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन में नए बदलाव

0

चंडीगढ़ में एडवाइजर का पद समाप्त, एडवाइजर की जगह होंगे चीफ सेक्रेटरी,  प्रशासन में नए बदलाव

एडवाइजर की जगह होंगे चीफ सेक्रेटरी

 

रमेश गोयत

चंडीगढ़,07 जनवरी,2025: चंडीगढ़ में प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब चंडीगढ़ में एडवाइजर का पद समाप्त कर दिया गया है और प्रशासन में मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) की भूमिका को प्रमुख बना दिया गया है। इसके साथ ही, चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, जिससे प्रशासन की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत हो सकेगी।

नए प्रशासनिक ढांचे के तहत, चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन कुल 11 पद होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  1. मुख्य सचिव
  2. सचिव (गृह)
  3. सचिव (वित्त)
  4. सचिव, नगर नियोजन (स्मार्ट सिटी)
  5. उपायुक्त (जिला)
  6. संयुक्त सचिव (वित्त)
  7. आबकारी आयुक्त
  8. सचिव
  9. अपर सचिव
  10. अपर उपायुक्त

यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और बेहतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *