आस्था का सफर आसान: हरियाणा के बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, अब ट्रेन से कर सकेंगे 8 प्रमुख तीर्थों के दर्शन

0

अब पात्र बुजुर्ग श्रद्धालु न केवल बसों से, बल्कि विशेष ट्रेनों के माध्यम से भी देश के विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इस सेवा को अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के बीच एक आधिकारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

समझौते के तहत आईआरसीटीसी बुजुर्गों को निम्नलिखित धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगा-अयोध्या (राम मंदिर),वाराणसी (काशी),पटना साहिब,नांदेड़ साहिब,पुष्कर जी,वैष्णो देवी,शिरडी और शनि शिंगणापुर।सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में जरूरत के अनुसार इस सूची में और भी तीर्थ स्थल जोड़े जा सकते हैं।

पूरी तरह निशुल्क होगी यात्रा: वीआईपी सुविधाएं
महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि इस यात्रा का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं मिलेंगी। एक ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिसमें 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और 1 कोच समर्पित सर्विंग स्टाफ के लिए होगा।यात्रा के दौरान भोजन, चाय-नाश्ता और ठहरने की व्यवस्था सरकार द्वारा निशुल्क की जाएगी।रेलवे स्टेशन से तीर्थ स्थल तक पहुँचाने के लिए भी बसों का प्रबंध सरकार ही करेगी।

 

 

किसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करना अनिवार्य है:

  • आयु सीमा: वरिष्ठ नागरिक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • पंजीकरण: योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

बसों से ट्रेन तक का सफर
इससे पहले हरियाणा सरकार परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के जरिए हजारों बुजुर्गों को अयोध्या और अन्य स्थलों के दर्शन करा चुकी है। अब ट्रेन सेवा शुरू होने से एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंबी दूरी के तीर्थ स्थलों की यात्रा सुगमता से कर पाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *