महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम: डेराबस्सी में मुफ्त जांच कैंप आयोजित
महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस खतरनाक बीमारी का समय पर पता लगाने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी – स्वस्थ परिवार अभियान के तहत लोकहित सेवा समिति द्वारा समाजसेवी पार्षद श्री टोनी राणा, सोहाना मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल मोहाली तथा वेलकेयर पाथ लैब प्रा. लिमिटेड ढकोली के सहयोग से सूर्या महल पैलेस बैंक्वेट मुबारकपुर डेराबस्सी में आधुनिक तरीके से महंगे मेमोग्राफी टैस्ट को मुफ्त करने तथा ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड तथा टोटल बिलिरूबीन (पीलिया) टैस्ट आदि मुफ्त करने एवं मुफ्त डॉक्टरी जांच हेतु
विशेष कैंप आयोजित किया गया . समिति की प्रवक्ता मीनाक्षी बंसल ने बताया है कि इस कैंप का उद्धघाटन समाजसेवी मुकेश गाँधी एडवोकेट ने किया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अश्वनी जैन मुख्यातिथि तथा पार्षद मानविंदर सिंह टोनी राणा तथा संघ नगर सम्पर्क प्रमुख बलवीर राजपूत विशेष अतिथि रहे. इस कैम्प में मेमोग्राफी के लिए 35 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था , लेकिन मशीन खराब हो जाने के कारण केवल 15 महिलाओं का मेमोग्राफी टैस्ट संभव हो सका. इसके अलावा 80 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने कैंप में अपना ब्लड टैस्ट देकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. कैंप को कामयाब बनाने में अंजू अग्रवाल, रजनी कपूर, वासुमति शर्मा, वीना भार्गव, रजनी राठौड़, कुसुम शर्मा, मीनाक्षी बंसल, रजनीश कौर, सतीश भारद्वाज, बलवीर राजपूत, टोनी राणा, जे. आर शर्मा, शीशपाल राणा, मुकेश गाँधी, राकेश भार्गव, विनायक शर्मा, अश्वनी जैन तथा संजीव अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा.
