ताजमहल की खूबसूरती देखने पहुंची विदेशी महिला के पैरो तले खिसकी जमीन… वीडियो रिकॉर्ड कर दिखाई चौंकाने वाली सच्चाई

0

मोहब्बत की निशानी के नाम से दुनिया भर में मशहूर ताजमहल एक बार फिर सफाई व्यवस्था की लापरवाही का शिकार हो गया है। इस बार किसी स्थानीय नागरिक ने नहीं, बल्कि एक विदेशी महिला पर्यटक ने ताजमहल के पीछे फैली गंदगी को कैमरे में कैद कर पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। वीडियो वायरल होते ही पर्यटन और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में क्या दिखाया गया?
विदेशी युवती, जिसकी पहचान लिसिप्रिया नाम की पर्यटक के रूप में सामने आई है, ने ताजमहल भ्रमण के दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड किया। शुरुआत में वह ताजमहल की सुंदरता की तारीफ करती है, लेकिन जैसे ही वह मकबरे से बाहर निकलकर यमुना नदी के किनारे पहुंचती है, उसकी प्रतिक्रिया बदल जाती है।

दशहरा घाट के पास फैली गंदगी को देखकर वह उल्टी कर बैठती है और वीडियो में साफ-साफ कहती है: “इतना गंदा… क्या ये सच में ताजमहल के पास है?” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय पर्यावरण व्यवस्था और पर्यटन स्थलों की सफाई पर कई सवाल खड़े कर गया है।

वीडियो https://x.com/PravinJain121/status/1941005278117614052

लिसिप्रिया ने ताजमहल के पास बहती यमुना नदी के किनारे की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे गंदे नाले और नालियां सीधे यमुना में गिर रही हैं। इससे नदी का पानी काला और बदबूदार नजर आता है, जो ताजमहल जैसी ऐतिहासिक धरोहर के लिए एक शर्मनाक दृश्य बन गया है। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि इतने सुंदर ऐतिहासिक स्थल के ठीक पीछे इतनी भयानक गंदगी और बदबू होना बेहद निराशाजनक है।

 पहले भी उठ चुके हैं सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई विदेशी और भारतीय पर्यटक ताजमहल परिसर और उसके आसपास की सफाई पर सवाल उठा चुके हैं। कई बार लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की, लेकिन व्यवस्था में कोई स्थायी बदलाव नहीं आया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *