मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली कार के चालक को किया गया गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर हुई पहचान।

0

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) के रूप में हुई है। उसका कार भी जब्त कर लिया गया है। फौजा सिंह जालंधर स्थित अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में सोमवार शाम टहलने निकले थे, तभी ढिल्लों के कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ढिल्लों उस समय भोगपुर से किशनगढ़ जा रहा था। हादसे में फौजा सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसी दिन उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि फौजा सिंह पांच से सात फुट तक हवा में उछल गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर