Punjab Weather Update : बढ़ी ठंड, 4.4 डिग्री पहुंचा रात का तापमान… कई जगहों पर कोहरा, आगे कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पंजाब का न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री पर पहुंच गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 28.9 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ा।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। रात का तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में पारा कम होने से ठंड सताने लगी है।
