चंडीगढ़ में आसमान में दिखेगा सूर्यकिरण का दम, 27-28 मार्च एयर शो के कारण सुखना लेक 28 मार्च दोपहर तक बंद रहेगा

0

चंडीगढ़ में होने वाले बहुप्रतीक्षित सूर्यकिरण एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी निशांत यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 27 और 28 मार्च को एयर शो का आयोजन किया जाएगा।

एयर शो का समय सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। 28 मार्च को कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रशासन के अनुसार, दोनों दिनों के लिए 10-10 हजार लोगों की क्षमता तय की गई है। 28 मार्च के सभी टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि 27 मार्च के लिए करीब 7,000 टिकट बुक किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

एयर शो के मद्देनजर 26 मार्च से सुखना लेक को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, जो 28 मार्च दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान लेक क्षेत्र में आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि करीब 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका पालन करने की अपील की गई है। साथ ही फायर सेफ्टी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं होगी। केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है, जबकि बैग और खाने-पीने का सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। एंट्री केवल रिस्ट बैंड के जरिए दी जाएगी।

लोगों की सुविधा के लिए CTU की बसें उन्हें निर्धारित स्थान तक लाने और ले जाने का काम करेंगी। हालांकि, बसों का अंतिम समय सुबह 9 बजे तय किया गया है, उसके बाद कोई बस नहीं चलेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *