रात को हुए हादसे का अगले दिन चला पता, हिमाचल के मंडी में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार
हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के सराज क्षेत्र में रात को एक हादसे ने 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बगस्याड़-शिकारी मार्ग पर हुआ, जहां कार 500 फीट गहरी खाई में गिरी। हादसे के शिकार की पहचान नेक राम पुत्र शंकरदास निवासी गुनास डाकघर बगस्याड के रूप में हुई है। हादसे का पता सुबह चला जब लोगों ने कार खाई में गिरी हुई देखी।
बगस्याड के पास नाले में गिरी कार
वहीं नेक राम की गाड़ी भी देर रात को बगस्याड़ के पास नाले में गिर गई। अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे का पता नहीं चला, सुबह जब लोगों ने कार नाले में पड़ी देखी तो हादसे का पता चला और नेकराम के शव का निकाला गया।
बताया जा रहा है कि नेक राम के बगस्याड़ में बागीचा है जिसकी देखरेख के लिए वह गया हुआ था और वापसी में जब वह अपनी कार एचपी 32 बी 0460 से घर वापस आ रहा था तो उस समय कार हादसे का शिकार हो गई।
रातभर नेकराम घटनास्थल पर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों के सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
सोमवार को पहले देर शाम को कुल्लू के रहने वाले अमित गौतम और उनकी पत्नी पूनम की कार मगरूगला में बर्फ पर फिसलकर खाई में जा गिरी थी। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि पूनम घायल है।
