आतंकी रिंदा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी, चुनावी मुहिम से दूर रहने को कहा
तरनतारन उपचुनाव में प्रचार कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने जान से मारने की धमकी दी है। वड़िंग को 11 नवंबर तक चुनावी मुहिम से दूर रहने को कहा गया है। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर को भी धमकी मिली थी। वड़िंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
