माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड, कई लोग घायल, सामने आया तबाही का Video

0

जम्मू-कश्मीर के कटरा से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी भवन मार्ग बाणगंगा के पास यात्री मलबे में फंसे हुए हैं। तेज बारिश के चलते भूस्खलन की घटना हुई है जिसमें कई यात्री इसकी चपेट में आए हैं। आइए जानते हैं इस दुखद हादसे के बारे में सबकुछ।

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आज सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए। यह हादसा क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कटरा से भवन की ओर जाने वाले पुराने यात्रा मार्ग पर स्थित बाणगंगा क्षेत्र में अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु फंस गए और कुछ के घायल होने की सूचना है।

हादसे के बाद रेस्क्यू करने वाली टीम में शामिल पिट्ठू, पालकी सेवकों, श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूस्खलन के कारण ट्रैक पर बने शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

आपको बता दें कि यह मार्ग माता वैष्णो देवी यात्रा का पुराना और मुख्य मार्ग माना जाता है, जहां रोज़ाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए गुजरते हैं। हादसे के बाद इलाके में आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *