हरियाणा में चार डिग्री तक पहुंचा पारा, 4 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, गुरुग्राम सबसे ठंडा

0

प्रदेश में बुधवार को राजस्थान के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद हिसार और पंचकूला में शीत लहर चल सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञानियों ने यलो अलर्ट जारी किया है। शीत लहर के कारण ही गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया जबकि हिसार का चार डिग्री रहा।

मौसम विज्ञानियों ने अब चार दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसका आंशिक प्रभाव आने की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है।

अभी तापमान में गिरावट के चलते रात के समय ठंड बढ़ सकती है। वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर सात दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित है।

इस दौरान चार दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

हवा में बार-बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु आठ दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *