Delhi CM Rekha Gupta: आज होगा नई सीएम रेखा गुप्ता का शपथग्रहण समारोह, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

0

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को समय से पहले ही स्थान ग्रहण करने की हिदायत दी गई है। समारोह में आने वाले अतिथियों को 11 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना होगा। दोपहर 12 बजे तक आमंत्रित विशिष्ट अतिथि स्थान ग्रहण कर लेंगे।

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ लेंगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *