पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में स्वाति तोमर का सरेंडर, अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे करीब 30 करोड़

0

पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में महिला आरोपी स्वाति तोमर ने सोमवार को एसीबी मुख्यालय पहुंचकर सरेंडर किया। सरेंडर के दौरान उनके वकील नीरज साथ रहे। स्वाति तोमर के बैंक अकाउंट में करीब 30 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। हालांकि अभी तक एसीबी की ओर से स्वाति तोमर को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

महिला आरोपी स्वाति तोमर के वकील के अनुसार उसे बताया गया कि किसी प्रोजेक्ट में उसे सब कान्ट्रेक्टर बनाया जा रहा है। यह कहकर उससे कुछ दस्तावेज साइन करवाए गए थे। उसके बाद उससे बैंक अकाउंट के चैक साइन करवाए गए। जब रकम खाते में आई तो उसके कुछ समय में ही ट्रांसफर भी हो गई। जिसकी जानकारी स्वाति तोमर को नहीं है। सरेंडर करने पहुंची स्वाति तोमर पहले टीचर रही हैं। पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पंचकूला नगर निगम के पूर्व अकाउंट अफसर विकास कौशिक को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में प्राइवेट व्यक्ति रजत व बैंक रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर