ऐसी लापरवाही ही जान को खतरे में डालती है, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

0

सड़क पर जाते समय कभी-कभी कोई न कोई ऐसा आदमी दिख ही जाता है जो स्टंटबाजी को काफी कूल समझता है। वो अपनी बाइक पर जाते हुए किसी न किसी तरह का स्टंट करता हुआ नजर आ ही जाता है। ऐसे लोगों को यह लगता है कि उन्हें स्टंट करता देख दूसरे लोग उन्हें कूल समझेंगे और इम्प्रेस हो जाएंगे मगर वास्तविकता आपको भी पता है। इस तरह स्टंट करने का एक ही नतीजा होता है। लोग या तो अस्पताल में जाते हैं या फिर अपनी जान खो बैठते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा स्टंट मारता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी बाइक चला रहा है मगर वो सीट पर सबसे पीछे बैठा हुआ है। इतना ही नहीं, उसने हैंडल भी नहीं पकड़ा हुआ है। वो इतने पर ही नहीं रुकता है। वो धीरे-धीरे करते हुए पीछे कैरियर के पास आ जाता है। इसके बाद वो वहां पर हाथों के बल खुद हवा में उठ जाता है। बाइक चल रही है, बंदा सबसे पीछे आ गया है और वहां आकर वो हाथ के दम पर खुद को हवा में उठाए हुए हैं। उसे इस दौरान जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि अगर रास्ते में कुछ आ गया या फिर बैलेंस बिगड़ गया तो उसका क्या होगा और वो मस्त स्टंट कर रहा है।

https://youtu.be/XeOPjgETK8c?si=-qskQhcj2zlKbTRA

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे यूट्यूब शॉर्ट्स में @jindagikisikh45 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके अलावा एक्स प्लेटफॉर्म पर भी इस वीडियो को काफी लोगों ने पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देखना उड़ते उड़ते ऊपर मत चले जाना। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जल्द पुलिस इसे भी प्लेन बना देगी। तीसरे यूजर ने लिखा- कभी यह खुद ही हेलीकॉप्टर बना जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे लोग अपने साथ सड़क पर चल दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं। कमेंट अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर