चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

0

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार शाम को फायरिंग की घटना सामने आई. दो युवक स्कूटी पर आए और बॉटनी डिपार्टमेंट पार्किंग के सामने जसन दीप सिंह (SOPU एक्टिविस्ट, छात्र नेता) पर दो राउंड गोलियां चलाईं. छात्र नेता ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. DSP दलबीर और थाना सेक्टर-11 के SHO इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर भी मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने दो घटनास्थल से दो कारतूस भी बरामद किया.

DSP दलबीर ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि हमलावरों ने दो राउंड गोलियां चलाईं. सभी CCTV कैमरे चेक किया जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई घटना को लेकर बंबीहा गैंग का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ये मामला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग में पिछले लंबे वक्त से दुश्मनी चल रही है.

स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सबसे पुराने और प्रमुख छात्र संगठनों में से एक है. SOPU का नाम लॉरेंस बिश्नोई और विक्की मिड्डुखेड़ा जैसे पूर्व छात्र नेताओं से जुड़ा रहा है, जो कि बाद में गैंगस्टर बन गए. गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई SOPU का मुखिया रहा है. कॉलेज पॉलिटिक्स के दौरान लॉरेंस बिश्नोई SOPU यानि स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ा और इसी वक्त उसकी मुलाकात कई खतरनाक गैंगस्टर्स से हुई.

उसके साथ कॉलेज में गोल्डी बराड़ भी पढ़ता था, जो बाद में उसका सबसे करीबी दोस्त बन गया. बंबीहा गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि, “जो आज पंजाब यूनिवर्सिटी SOPU लॉरेंस गैंग के प्रधान जशन जवांदा पर गोली चली है, वो हमारे गैंग के भाइयों डोनी बल और शगनप्रीत के द्वारा चलाई गई है. इसकी किस्मत अच्छी थी, जो ये बच गया, लेकिन हर एक की किस्मत ऐसी नहीं होती है. जो भी लॉरेंस SOPU ग्रुप के साथ चलेगा, उसका अंजाम मौत होगा. रेस्ट इन पीस सिद्धू मूसेवाला.”

बता दें कि चंडीगढ़ से पंजाब यूनिवर्सिटी फायरिंग मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि छात्र नेता पर गोली चलाने के दौरान दो युवक स्कूटी पर सवार थे और शुरुआती जांच में ये स्कूटी चोरी की पाई गई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर