वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी, शीशे टूटे; यात्रियों में मच गई अफरातफरी

0

चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर एक बार वंदे भारत एक्सप्रेस को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। घटना बुधवार दोपहर तकरीबन 2:20 बजे की बताई जा रही है।

राउरकेला से पुरी तक जाने वाली ट्रेन संख्या 20835 अपने निर्धारित समय पर राउरकेला से चली थी। वंदे भारत ट्रेन ने दस किलोमीटर का फासला ही तय किया था की ट्रेन पर जोरदार पत्थरों से अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

यह घटना राउरकेला रेल खंड के पानपोश और कलूंगा रेलवे स्टेशन के बीच घटी है। ट्रेन में पत्थर से हमला करने के कारण कोच के शीशे टूट गए। वहीं, ट्रेन के अन्दर मौजूद यात्रियों में पत्थरबाजी से अफरातफरी का माहौल बन गया।

कोच संख्या सी 3 के सीट संख्या 40, 41, 42 में पत्थरबाजी से टूटे शीशे को साफ तौर पर देखा जा सकता है । हालांकि, इस पत्थरबाजी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन यात्रा के दौरान ट्रेन पर लगातार हो रहे पत्थर से हमले की घटनाओं से आम यात्रियों में भय का माहौल है।

यह पहला मामला नहीं है जब चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों पर पत्थरबाजी की गयी है। लगातार रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ट्रेन पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर से हमला किया जा रहा है।

लेकिन अब तक आरपीएफ जीआरपी पत्थरबाजों को सलाखों के पीछे धकेलने में नाकाम हैं। जिसके कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ गया है और आये दिन किसी ना किसी ट्रेन को पत्थर से हमला कर निशाना बना रहे हैं। बड़ी बात यह भी है कि पत्थरबाज मुख्य रूप से वंदे भारत ट्रेन को ही निशाना बना रहे हैं।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर