पंचकूला में राज्यस्तरीय महोत्सव, CM सैनी ने छठ मइया औ सूर्य देव को किया नमन, घग्गर के घाट पर उमड़ा जनसैलाब

0

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार शाम पंचकूला सेक्टर-21 स्थित घग्गर नदी तट पर आयोजित राज्यस्तरीय छठ पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छठ मइया और सूर्य देव को नमन करते हुए श्रद्धालुओं को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो अनुशासन, आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का संदेश देता है। कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से किया गया था, जिसमें पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर घाट पर भव्य सजावट की गई थी, रंग-बिरंगी रोशनियों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण छठमय हो उठा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *