हरियाणा के नूंह जिले में छह साइबर अपराधी गिरफ्तार: मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम और अन्य डिजिटल सबूत बरामद

0

हरियाणा के नूंह जिले में तीन अलग-अलग मामलों में लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दो भाइयों को “नटराज पेंसिल कंपनी” के नाम पर घर बैठे काम दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि नूंह जिले के तिरवाड़ा गांव निवासी तौहीद और वाहिद नामक भाइयों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन पर दोनों भाइयों ने राजीव सिंह और पूजा देवी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखे थे। एक अन्य मामले में, फिरोजपुर धाहर गांव के निवासी मोहम्मद तस्लीम को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में तीन लोगों को फर्जी बैंक किट, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर ठगों को बेचने के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से यूको बैंक, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक के फर्जी एटीएम कार्ड, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के सिम, रियलमी और वीवो के मोबाइल फोन बरामद हुए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *