सिंगर मासूम शर्मा का Instagram अकाउंट सस्पेंड, सरकार ने पहले गानों पर भी लगाई थी रोक

जींद। चर्चित हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है। पेज पर सात लाख फालोअर थे। इस पर मासूम शर्मा ने कहा कि सरकार में उच्च पद पर बैठा एक व्यक्ति यह कर रहा है।
मासूम शर्मा ने कहा कि इस मामले में वे अधिकारियों से मिल रहे हैं। मासूम शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पहले उनके गानों पर रोक लगाई गई। मेरठ और ग्वालियर के कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई। अब इंस्टाग्राम को बैन कर दिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को साथ खड़े रहने को कहा है।
इंस्टाग्राम पर मासूम शर्मा के दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। वीडियो प्रमोशन के लिए उन्होंने मासूम शर्मा फैन पेज बनाया था। इस पर 7 लाख 61 हजार फालोअर थे। इस पर संदेश आया कि यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है।
इंस्टाग्राम पर मासूम शर्मा के दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। वीडियो प्रमोशन के लिए उन्होंने मासूम शर्मा फैन पेज बनाया था। इस पर 7 लाख 61 हजार फालोअर थे। इस पर संदेश आया कि यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है।
मासूम ने अपनी ओर से अकाउंट चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पेज को हटाया गया है, उसकी पोस्ट को मासूम ने फेसबुक पेज पर डाला है। इसमें मासूम शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ खड़े हैं।
पेज निलंबित होने के बाद मासूम ने कहा कि उनके पेज को सस्पेंड करवाया गया है। सीधे रूप से इसमें सरकार की भूमिका नहीं है, लेकिन सरकार में उच्च पद पर बैठा एक व्यक्ति ही यह सब काम करवा रहा है। गौरतलब है कि गन कल्चर के गाने बंद होने पर भी मासूम शर्मा और गजेंद्र फोगाट के बीच काफी विवाद चला था। हालांकि इस बार उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now