शिमला 31 अक्टूबर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनको जयंती पर भी पार्टी नेताओं ने उन्हें याद किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी का देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल तो हमेशा उनका ऋणी रहेगा क्योंकि उन्होंने ही हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया साथ ही जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति के लिये मनाली से रोहतांग टनल के निर्माण का मार्ग प्रसस्त कर प्रदेश की मांग को पूरा किया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राण निछावर किये,आज उनकी इस पुण्यतिथि पर प्रदेश की ओर से कांग्रेस उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देती हैं।

प्रतिभा सिंह ने लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर याद किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता, भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे, जिन्हें राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सशक्त नेतृत्व के लिए जाना जाता था।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभा में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी महान नेता थी जिन्होंने राष्ट्रीय ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने व शक्तिशाली देश बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण से लेकर गरीवी हटाओ, देश बचाओ का उनका नारा व अभियान ने देश को एक प्रमुख गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं पर गर्व है और जिन्होंने देश के लिये उलेखनीय योगदान दिया है कांग्रेस उन सब नेताओं का आदर व पूरा सम्मान करती है।

सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश आज उन्हें भी उनके उलेखनीय कार्यो के लिये याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गुजरात में सरदार पटेल के सामान में एक बहुत बड़ा आयोजन कर रही है और इसमें सभी राज्यों के विकास की गाथा को प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 नबंवर को गुजरात में हिमाचल प्रदेश की विकास गाथा को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर हिम्फेड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह पांडु,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल,सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,पूर्व विधायक आदर्श सूद,शिमला नगर निगम के पार्षद,व्यवपार मंडल के अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा,विनीत गौतम, आंनद कौशल सहित महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई व पार्टी के विभिन्न पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *