चंडीगढ़ में सुरक्षा अलर्ट: स्कूलों समेत कई अहम दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। खालिस्तान के नाम से यह ई-मेल भेजा गया है। मेल में कई प्राइवेट स्कूलों, सेक्रेटेरिएट और सेक्टर 17 स्थित मेयर ऑफिस को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रशासन को ‘स्कूलों में बम होने’ का मैसेज मिला, जिसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच अभियान चल रहा है।
इस घटना से अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में एक बार फिर चिंता का माहौल बन गया है। इससे पहले भी इसी तरह की धमकियों के चलते कई स्कूलों को खाली करवाना पड़ा था।
हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया था। वहीं जनवरी में करीब 30 स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो फरवरी में भी जारी रहे।
