Sawan 2025: सावन में करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद और बरसेगा धन

11 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हो रहा है। ये पूरा महीना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में धर्म से जुड़ा हर काम उन्हीं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सावन के महीने में दान जरूर करना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन यह कुछ खास चीजों का ही दान करें। ऐसा करने से आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।
काला तिल
सावन के महीने में जलाभिषेक के दौरान काला तिल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ग्रह दोष खत्म हो जाएंगे, जिससे तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। भगवान शिव को काला तिल बहुत प्रिय है।
चावल
सावन में भगवान शिव पर एक मुट्ठी चावल चढ़ाना चाहिए, जिससे आपके जीवन में खुशिहाली आ सके। आप चावल को किसी जरूरतमंद को भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका जीवन सौभाग्य से भर जाएगा।
रुद्राक्ष
सावन के महीने में रुद्राक्ष का दान जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता कहती है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति प्रभु के आंसुओं से हुई है। इसके दान से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। उनके आशीर्वाद से आर्थिक तरक्की मिलती है।
चांदी
सावन के महीने में चांदी का दान जरूर करना चाहिए। कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों के लिए काफी लाभदायक है। चांदी के दान से उनको इस दोष से मुक्ति मिलेगी। भगवान शिव के आशीर्वाद से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
नमक
सावन के महीने में नमक का भी दान किया जा सकता है। किसी गरीब को नमक देने से आपका जीवन की हर समस्या खत्म हो जाएगी। जीवन में खुशहाली आएगी, जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा।