सत्ता के लिए देश के टुकड़े करने से वे नहीं हिचकिचाते’ कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर फिर साधा निशाना
अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि राहुल गांधी की देश को लेकर क्या भावना है, यह किसी से छिपी नहीं है। वे सत्ता के लिए देश के टुकड़े करने से वे नहीं हिचकिचाते हैं। कंगना ने कहा कि कुछ लोगों को भड़काया जा रहा है। विदेश में जब वे जाते हैं तो किस तरह की बातें करते हैं यह सब लोग जानते हैं।
मैंने हमेशा शरणार्थियों के मुद्दे पर, घुसपैठियों के बारे में बात की है। अगर आप किसी भी देश की नागरिकता चाहते हैं तो आप इसे प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, मैंने लोगों को नकली नामों का उपयोग करते हुए और दूसरे धर्मों के नाम पर व्यवसाय चलाते हुए देखा है, यह स्थानीय लोगों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाता है और राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ये चीजें राजनीतिक लाभ के लिए की जाती हैं