सलमान खान के पिता की हेल्थ अपडेट आई सामने, ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटीलेटर पर सलीम खान

0

मंगलवार यानी 17 फरवरी की सुबह सलमान खान के पिता और फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पूरा परिवार अस्पताल में नजर आया। सबसे पहले सलमान खान को अस्पताल के बाहर देखा गया। इसके बाद उनके बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री पहुंचे। धीरे-धीरे अरबाज अपनी पत्नी शूरा के साथ, अरहान, निरवान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, सलमा खान और हेलन भी अस्पताल पहुंच गईं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से संजय दत्त भी सलीम खान का हाल जानने आस्पताल पहुंचे। अब सलीम खान को अस्पताल में 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। बीती शाम लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी थी कि सलीम खान स्टेबल हैं, 4 डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है और वो फिलहाल ICU में हैं। बुधवार सुबह 11 बजे हेल्थ बुलेटिन जारी करने की जानकारी भी इस प्रेस ब्रीफिंग में की गई थी। अब इस पर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलीम खान के पिता को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है।

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर जलील परिकर ने बताया, ‘सलीम खान को बहुत ही मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसे बेसिक प्रोसीजर जिसे DSA कहतें है, वो किया गया.. प्रोसीजर कामयाब रहा.. उन पर कोई सर्जरी नहीं की गई। सलीम खान अभी वेंटीलेटर पर है, आज या कल तक उन्हे वेंटीलेटर से हटा लिया जाएगा। वो आपसे(पत्रकारों से) बहुत फीट हैं। कल सुबह उन्हे 8.30 को यहां लाया गया था।’

मंगलवार शाम डॉक्टर्स जलील परिकर ने कहा था, ‘सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने उनकी स्वास्थ को लेकर अपडेट साझा की है। उन्होंने हालिया बयान में कहा, ‘सभी को नमस्ते! हां, यह सच है कि मिस्टर सलीम खान जो मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और जो खुद एक आइकॉन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। ततकाल इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और अधिक जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे। कृपया हमारा साथ दें। वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सादर।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर