दुनिया भर के सिखों से SAD चीफ सुखबीर की अपील, कहा- ‘खालसा पंथ को नेतृत्वविहीन करने की गहरी साजिश को करें पराजित’

0

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दुनिया भर के सिखों से अपील करते हुए कहा कि सिख धार्मिक संस्थानों पर नियंत्रण हासिल करने व खालसा पंथ को नेतृत्वविहीन करने का गहरा षड्यंत्र को पहचान कर इसे पराजित करना चाहिए।

नई दिल्ली में शनिवार को नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर एसजीपीसी द्वारा आयोजित एक संगोष्ठि को संबोधित करते हुए सुखबीर ने चेतावनी दी कि खालसा पंथ और पंथक संस्थाओं को कमजोर करने के लिए जो नापाक खेल खेला जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि खालसा पंथ आज अभूतपूर्व वैचारिक और राजनीतिक हमले का सामना कर रहा है। देश के शक्तिशाली तत्वों ने समुदाय के अंदर अवसरवादी गद्दारों को लुभाकर अकाली दल को बदनाम करने और सिख जनता को गुमराह करने के लिए अपने सामाजिक और मीडिया अभियानों को प्रायोजित करके सिखों के तीन सर्वोच्च धार्मिक राजनीतिक संस्थाओं श्री अकाल तख्त साहिब, एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल पर नियंत्रण करने की रणनीति पर चल रही है।

 

ये सिख विरोधी साजिशें पंजाब के बाहर हमारे पवित्र तख्तों सहित हमारे धार्मिक स्थलों पर कब्जा करने में पहले ही सफल हो चुके हैं। अब उनकी नजरें हमारे सर्वोच्च धार्मिक जगह श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर गड़ी हुई हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *