Rose Festival 2026: शुरू हुआ रोज फेस्टिवल, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन; 22 फरवरी तक चलेगा

0

चंडीगढ़ में आज रोज फेस्टिवल शुरू हो गया है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इसका उद्घाटन किया। उनके साथ मेयर साैरभ जोशी भी माैजूद रहे।

54वां रोज फेस्टिवल 22 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगा। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण 850 से अधिक गुलाब की किस्में होगी। गार्डन के एंट्री गेट के फूलों की लड़ीयों से सजाया गया है और भीतर पर्यटकों के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। रोज फेस्टिवल में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे है, जिसमें प्रीमियम फूड सेगमेंट से लेकर स्थानीय स्टॉलस भी शामिल है।

रोज फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन, रोज किंग और रोज क्वीन कॉम्पिटिशन फॉर सीनियर सिटीजन्स, ऑन द स्पॉट पेटिंग, फॉक डान्स, फोटोग्राफी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। नगर निगम ने पर्यटकों के मनोरंजन के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून का आयोजन भी किया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों का इंतजाम भी किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर