नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटी रोडवेज की बस, 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार
गांव बनवासा में वीरवार दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज की एक बस सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा कि हादसा अचानक सामने आ गई एक नीलगाय को बचाने की कोशिश में हुआ है। इसके बाद बस में सवार 30 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ को हल्की चोटें आई हैं। इन्हें स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। फिलहाल गोहाना के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
