Haryana Rajya Sabha Election: रेखा शर्मा को निर्विरोध चुना गया राज्यसभा सांसद, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

0

हरियाणा में आज यानी 13 दिसंबर शुक्रवार को बीजेपी नेता रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद बन गई हैं। आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। ऐसे में रेखा शर्मा के विरोध में कांग्रेस या दूसरी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था। जिसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। रेखा शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। रेखा शर्मा का कार्यकाल 2028 तक रहेगा।

जानकारी के मुताबिक रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुकी हैं। रेखा शर्मा ने करीब 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया है। रेखा शर्मा ने उत्तराखंड से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है। रेखा शर्मा ने मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रख लिया था।

मीडिया से बात करते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि, मेरी प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता लोगों की आवाज बुलंद करना है। राज्यसभा में भी लोगों से जुडें मुद्दों को उठाया जाता है। मैंने 9 साल महिलाओं के हित में काम किया है। लोगों के दुख, दर्द और सशक्तिकरण के लिए जो भी मुझसे बल पड़ेगा मैं वो काम करूंगी।

रेखा शर्मा ने पंचकूला में भाजपा की सेक्रेटरी पद पर काम किया है। रेखा शर्मा ने बतौर मीडिया प्रभारी भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। रेखा शर्मा को राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उनके स्वागत के लिए हरियाणा भवन में भाजपा ने समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *