राजस्थान की बेटी कियाना ने रचा इतिहास, विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

0
 लेक सिटी उदयपुर की 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में अंडर-10 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह विश्व स्तर पर शतरंज में पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
कियाना ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 11 में से 9 अंक अर्जित किए। उन्होंने पोलैंड, बेलारूस, रोमानिया, वियतनाम, ट्यूनिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन और तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ियों को हराया और टाई ब्रेक में तीसरा स्थान हासिल कर पदक जीता।
दरअसल, कियाना पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उसने 2022 में राष्ट्रीय स्कूल शतरंज (U-7) में रजत पदक जीता। इसी तरह 2023 एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप (अल ऐन, यूएई) में स्वर्ण व रजत, 2024 में कजाकिस्तान में टीम ब्लिट्ज में स्वर्ण पदक, 2024 में FIDE वर्ल्ड कप (बटूमी, जॉर्जिया) में 9वां स्थान और दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय अंडर-9 बालिका चैंपियन बनीं।
कियाना 2025 में थाईलैंड, जॉर्जिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कियाना ने कहा,कियाना परिहर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते है। राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (U-7) में उन्होंने रजत पदक साल 2022 में जीता था। साल 2023 में उन्होंने एशियन यूथ शतरंज 2023 – अल ऐन, यूएई (अंडर-8) में स्टैंडर्ड में स्वर्ण, रैपिड में रजत और टीम इवेंट्स में तीन गोल्ड (स्टैंडर्ड, रैपिड, ब्लिट्ज) पदक जीता।

 

कियाना  ने इसके अलावा साल 2024 में कजाकिस्तान (अंडर-10) टीम ब्लिट्ज में गोल्ड जीता। FIDE विश्व कप 2024 में उन्होंने 9वां स्थान हासिल किया। दिसंबर 2024 में कियाना राष्ट्रीय अंडर-9 बलिका चैंपियन बनी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *