पंजाब में इस दिन से फिर बरसेंगे मेघ, जानें IMD का अपडेट और अगले 5 दिन का वेदर अपडेट
लुधियाना। सोमवार को पंजाब के कई जिलों में दिन में धूप के बीच कई बार बादल छाए रहे। लुधियाना में दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। यहां 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जबकि अन्य सभी जिलों में दिनभर तेज धूप रही। जिससे तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ व फाजिल्का में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, पटियाला , बठिंडा में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, रूपनगर, फिरोजपुर व मोहाली में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा और कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
