हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, तो वहीं अब 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0
हरियाणा में इन दिनों मौसम का रुख कुछ अलग ही नजर आ रहा है, क्योंकि भीषण गर्मी के बीच अचानक हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है. दरअसल, मंगलवार को प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली, जिसके बाद हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल समेत कई जिलों में दिन के समय ही रुक-रुककर बारिश शुरू हुई.
इसके बाद देर रात करीब 9:15 बजे मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई. इस अलर्ट में नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हांसी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं,ओर रात के समय रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि गुरुग्राम में तेज बारिश दर्ज की गई.
कुल मिलाकर, मौसम के इस बदले रुख ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन साथ ही अचानक बदलाव ने लोगों को सतर्क भी कर दिया है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 16°C है और हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 14°C जैसा महसूस हो सकता हैं, जबकि हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है, और हवा की गति 3km/h रहेगी. इसी तरह अंबाला जिले में सुबह के समय ही हल्की बारिश देखने को मिल रही है ओर तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ओर HAU हिसार के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानि 8 अप्रैल को भी हरियाणा में व्यापक वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान मौसम अस्थिर रहेगा, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान ठंडा रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) बनने से मौसम में बदलाव आएगा, जिसमें गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
IMD के अनुसार 8 अप्रैल को राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिसकी तीव्रता उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में अधिक होगी.इस दौरान मौसम और भी खराब हो होने की संभावना. मौसम विभाग का मानने है कि अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है, जबकि 10 अप्रैल को दोपहर बाद मौसम बदल सकता है ओर कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं.
बादलों की आंख मिचौली
वहीं 11 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे जिसमें कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा. वहीं 12 अप्रैल को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि 13 अप्रैल को फिर से कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. इससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है और 14 अप्रैल को फिर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिसमें तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है और गर्मी बढ़ने के संकेत हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर