भूपेंद्र हुड्डा के घर लंच करने पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, INDI गठबंधन के नेता हुए शामिल, कई राज्यों के परोसे गए व्यंजन

0

पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से अपने सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर दिए गया लंच कार्यक्रम इस बार कई राजनीतिक संदेशों का गवाह बना।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता इंडी गठबंधन में शामिल कई दलों के बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

हुड्डा परिवार की ओर से लंच कार्यक्रम हर साल जनवरी या फरवरी में होता आया है। नेताओं के लिए हर राज्य के व्यंजन बनाए जाते रहे हैं। इस बार भी कई राज्यों के विशेष पकवान बनाए गए थे।

दिल्ली के तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर आयोजित इस लंच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट सहित कई सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा हरियाणा कांग्रेस के विधायक और सांसद पहुंचे।

हरियाणा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ सभी संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष भी लंच पर पहुंचे। कार्यक्रम में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा भी हुई।

सपा की ओर से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन, तथा शिव सेना (यूबीटी) राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भी कार्यक्रम में नजर आई। सभी मेहमानों का स्वागत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी आशा हुड्डा करती दिखाई दी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर