चंडीगढ़ में मिला अजगर: सुखना लेक किनारे पेड़ पर लिपटा था अजगर, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में विशालकाय अजगर मिला है। यह अजगर शहर की लाइफ लाइन सुखना लेक में मिला है। सुखना झील के किनारे अजगर पेड़ से लिपटा हुआ था। जिस किसी ने भी इसे देखा उनकी आंखें फटी के फटी रह गई। क्योंकि इतना विशालकाय अजगर किसी-किसी ने ही पहले कभी देखा था। लगभग 10 फुट लंबा यह अजगर पेड़ के ऊपर कैसे पहुंच गया यह अपने आप में ही हैरानी की बात है।
सुखना लेक के किनारे पेड़ पर अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच और अजगर को रेस्क्यू किया गया। मौके पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने मोबाइल पर अजगर की फोटो और वीडियो बनाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने भीड़ को एक तरफ किया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल कर्मियों ने अजगर को काबू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।