Punjab: पुलिस कांस्टेबल के 3,298 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास 10 मार्च से करें आवेदन

0

Screenshot

पंजाब पुलिस ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। कुल 3,298 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की है और पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देखते हैं।

नोट करें तिथियां

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 05 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 10 मार्च 2026 (मंगलवार) शाम 7:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 (सोमवार) रात 11:55 बजे तक
सीबीटी परीक्षा तिथि बाद में सूचित किया जाएगा
उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो बाद में सूचित किया जाएगा

 

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: सामान्य उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) निर्धारित की गई है।
  • अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार ने मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा/उत्तीर्ण किया हो, या पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित पंजाबी की कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • आयु सीमा: आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी, जिसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

देखें वर्गवार रिक्तियां

वर्ग रिक्तियां महिलाएं
अनारक्षित 1066 304
एससी (बालमीकि/मजबी सिख) 260 104
एससी (रामदासिया और अन्य) 260 104
पिछड़े वर्ग 260 104
पूर्व सैनिक (सामान्य) 182 104
भूतपूर्व सैनिक (एससी बाल्मीकि/मजबी) 52 00
पूर्व सैनिक (एससी रामदासिया और अन्य) 52 00
पूर्व सैनिक (बीसी) 52 00
पुलिस कर्मियों के आश्रित 52 18
ईडब्ल्यूएस 260 78
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 26 09
कुल 2522 825

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें पेपर-I (100 अंक) सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, पंजाबी और डिजिटल साक्षरता से होगा, तथा पेपर-II (50 अंक) पंजाबी भाषा का अर्हता पत्र होगा, जिसमें न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT): यह चरण योग्यता आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चरण में सभी मूल प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क परीक्षा शुल्क कुल
सामान्य 550 650 1200
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (केवल पंजाब) 550 150 700
ईडब्ल्यूएस 550 150 700
पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशज 500 0 500

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा। इस भर्ती में वेतन 19,900 रुपये प्रति माह तय किया गया है। नौकरी शुरू करने के बाद पहले तीन वर्षों तक हर महीने 19,900 रुपये वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *