Punjab – Haryana में शीतलहर का प्रकोप, कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

0

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को कोहरा छाया रहा और दोनों राज्यों में तेज ठंड की स्थिति बनी रही। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। उन्होंने बताया कि सिरसा, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में रात का तापमान पठानकोट में 6.5 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, फरीदकोट में 7.5 डिग्री, गुरदासपुर में 6.7 डिग्री, अमृतसर में 7.2 डिग्री, लुधियाना में 7.1 डिग्री और पटियाला में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं, पंजाब में बठिंडा में ठंड का मौसम रहा जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर और लुधियाना में भी रात ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान समान रूप से 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *