पंजाब गवर्नर का तरनतारन दौरा, बाढ़ पीड़ितो को मदद और मुआवजे का वादा

तरनतारन। मंगलवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया हरिके हेड वर्कस पर पहुंचे।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए संबंधित जिला प्रशासन को राहत कार्यों बाबत दिशा-निर्देश जारी किए। गवर्नर क
टारिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा देश के प्रधानमंत्री के साथ राब्ता करते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया गया है।
बाढ़ के कारण पंजाब के 12 जिलों के लोग काफी प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।
प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी के लिए टीमें तैनात की जाएंगी, ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा से पहले ही राज्य सरकारों को मुआवजे का पैसा जारी कर दिया जाता है, चाहे आपदा आए या ना आए। राज्य सरकार वह पैसा खर्च कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी।