पंजाब में बाढ़: प्रभावित लोगों को आज से बांटे जाएंगे मुआवजे के चेक, पुनर्वास कार्यक्रम की होगी शुरुआत
कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने पंजाब में काफी त्रासदी मचाई है। माझा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब सरकार पंजाब सरकार आज से पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर रही है।
रंगला पंजाब फंड से मुआवजे राशि के चेकों का वितरण आज से शुरू होगा। इसके लिए अमृतसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों की फसल, घर, पशुओं का नुकसान हुआ है उन्हें चेक दिए जाएंगे। बाढ़ के कारण लगभग 60 लोगों की जान भी चली गई और अजनाला में पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि के चेक बांटे जाएंगे। मान ने प्रवासी भारतीयों के साथ बैठक में इसका एलान किया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
