पंजाब: अमृतसर के एक मंदिर में धमाका, बाइक सवार 2 युवकों ने ग्रेनेड से किया हमला, CCTV वीडियो आया सामने

0

पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर में बड़ा धमाका हुआ है। मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवानों ने मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आते हैं, उनके हाथ में एक झंडा भी है। वह कुछ सेकंड मंदिर के बाहर खड़े होते हैं और कोई चीज मंदिर की तरफ फेंकते हैं। इसके बाद जैसे ही ये युवक मौके से भागते हैं, उसी दौरान मंदिर में एक बड़ा धमाका होता है।

 

कहां का है मामला?

ये मामला अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर का है। इसी मंदिर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। जानकारी मुताबिक, देर रात 12:35 बजे के करीब यह हमला हुआ है। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मंदिर पर जब यह हमला हुआ तो मंदिर के पंडित भी अंदर सोए हुए थे। हालांकि गनीमत यह रही कि मंदिर के पंडित को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पुलिस की तरफ से सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह हमलावर कौन लोग थे और यह किस तरह का हमला था।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *