PUNJAB : CM भगवंत मान ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; अब केंद्र के साथ हो गया ये नया विवाद

0

पंजाब सरकार और केंद्र के बीच स्थिति ठीक नहीं है। विभिन्न मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार का केंद्र से लगातर टकराव देखा जा रहा है। वहीं अब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। यह पूरा विवाद BBMB से हिमाचल को पानी देने और NOC से संबंधित है। दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है।

चिठ्ठी लिखते हुए सीएम भगवंत मान ने BBMB से हिमाचल को पानी देने पर NOC की शर्त हटाने का विरोध किया है। सीएम मान का कहना है कि, केंद्र सरकार BBMB को पानी देने का आदेश नहीं दे सकती। BBMB सिर्फ प्रबंधन के लिए है। इसलिए केंद्र का ये आदेश सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। सीएम मान ने कहा कि, BBMB से पानी दिए जाने का पैमाना पहले से तय है। जानकारी के अनुसार, 15 मई को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर NOC की शर्त हटा दी थी।

 

ध्यान रहे कि, इससे पहले भी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो चुकी है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में भर्ती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया था।ध्यान रहे कि, इससे पहले भी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो चुकी है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में भर्ती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *