पंजाब में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह की कार का एक्सीडेंट, हादसे में चार लोग घायल
पंजाब के गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की पायलट गाड़ी एक स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई। इस हादसे में पायलट गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी और स्विफ्ट कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री हरभजन सिंह बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक बांटने जा रहे थे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
