PUNJAB सरकार में 2 नए मंत्रियों की एंट्री; गवर्नर ने शपथ दिलाई

0

Punjab Govt New Ministers: पंजाब सरकार में 2 नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है। यानि पंजाब मंत्रिमंडल में दो नए मंत्री शामिल हुए हैं। करतारपुर से विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह (Balkar Singh) को मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) को भी मंत्री पद दिया गया है। पंजाब के गवर्नर बनावरी लाल पुरोहित ने दोनों विधायकों को मंत्री पद (Punjab New Ministers) की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

इंदरबीर सिंह निज्जर के इस्तीफे के बाद नए मंत्रियों की एंट्री

बतादें कि, बीते मंगलवार को मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। निज्जर ने अपना इस्तीफा भगवंत मान को सौंपा था। वह स्थानीय निकाय मंत्री का कार्यभार देख रहे थे। निज्जर ऐसे तीसरे मंत्री रहे जिन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। इससे पहले डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी मंत्री पद छोड़ चुके हैं। डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा था। जिसके बाद इन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

 

पंजाब मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री मान सहित 16 मंत्री हुए

आपको जानकारी दे दें कि, 2 नए मंत्री बनने के बाद अब पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 15 मंत्री काम करेंगे। यानि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 16 मंत्री हो गए हैं। जबकि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं। इसलिए दो मंत्रियों के पद अभी भी खाली हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर