होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

0

होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सैनीमाजरा स्थित होटल भूपेंद्रा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल संचालक अभी फरार है। बता दे कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। इस दौरान होटल में चल रहे इस धंधे का पर्दाफाश किया।

बताया जा रहा है कि इस होटल को गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद चला रहे थे। ये दोनों नालागढ़ में मंझोली के रहने वाले हैं। नालागढ़ का ही रहने वाला और इस होटल में काम करने वाला गोपाल ग्राहकों से पैसे लेकर लड़कियां सौंपता था। पुलिस ने गोपाल को काबू कर लिया है जबकि दोनों संचालक फरार है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *