राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी समुद्री सफर, 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार हार्बर से पनडुब्बी से यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। यह यात्रा शनिवार से गोवा, कर्नाटक और झारखंड की उनकी चार दिवसीय यात्रा के दौरान होनी है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति (दिवंगत) एपीजे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी, 2006 को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा थी। राष्ट्रपति की यह समुद्री यात्रा शनिवार से शुरू होने वाली उनकी चार दिवसीय गोवा, कर्नाटक और झारखंड यात्रा के दौरान निर्धारित है।
वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में भी भरी थी उड़ान
राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने इस वर्ष 29 अक्तूबर को राफेल में उड़ान भरी थी और 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।
